भाईलोक,
अपुन को unicode मे देवनागरी लिखने का software मिल गयेलाय। अभी आख्खा time अपुन देवनागरी मेईच लिखेगा। साला, अपुन का motherscript हे ये, क्या? अंग्रेज़ लोक सोचा होएगा की सब keyboard को अंग्रेज़ी बना डालेगा तो फ़िर indian लोक को computer use करनेको नही होएगा और वो लोग फ़िर से आख्खा world पे राज कर सकेगा। लेकिन कोई bond भाई ने अंग्रेज़ लोक का plan चौपट कियेलाय।
एकदम first-class software बनाएलाय yudit बोलके, वो install करेगा तो unicode मे देवनगरी तो क्या तमिळ, कन्नड, बंगाली बोलेगा तो आख्खा indian और foreign का भाषा लिखनेको होताय। साला, अब तक font download करनेको पडता था हिन्दी मे page पढने का वास्ते, लेकिन अब सिर्फ़ लिखने का वास्ते एक "रघु" करके font download करना मंगताय। उस्का बाद देखो भाईलोक अपुन कैसा without mistake लिखरेलाय हिन्दी फाड फाड के। और best बोलेगा तो क्या है मालूम?। लगता हे की ये font कोई मराठी भाई बनायेलाय, कायको मालूम? यार, 'ळ' हे ना? उपर से ज्ञनेश्वर लिखनेका होएगा तो अंग्रेज़ी मे dny type करनेको पडताय।
दरनेका नै, अपुन का ये हिन्दी मे पैला और आख्री blog हे। यार, बोलेगातो ये special देवनागरी मे लिखनेको solid कंटाला आरेलाय।
Monday, November 25, 2002
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment